Tuesday, December 24, 2013

आप-की सरकार

आप-की सरकार
हम सभी को हर बात में जज बनने  की आदत है ,हम हर तथ्य का जवाब अच्छे या बुरे में ,सही या गलत में तलाश ही लेते  हैं , केजरीवाल जी के साथ भी ऐसा ही है कुछ को वो गलत लगेंगे और कुछ को सही , कुछ को अच्छे और कुछ को बुरे ... पर अगर हम अच्छे और बुरे को जरा दूर  रखें तो कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें कोई झुठला नहीं सकता , मसलन आम आदमी पार्टी ने बर्षो से एक व्यवश्था में आंख बंद कर कर जिए चले जा रहे समाज  को सोचने का पर मजबूर किया  हैं , हमने वी आई पी कल्चर को अपने समाज का अभिन्न अंग मान लिया था और हर कोई ये स्वीकारता ही था की बोस इस ऑलवेज राईट . पर आज एक आम आदमी पार्टी आई है जो ये कह रही है की नहीं आदेश सिर्फ ऊपर से नहीं नीचे से भी आ सकता है , सिर्फ बॉस ही नहीं जनता भी अपने फैसले कर सकती है ...हम सभी ये माने ही हुए  थे की पी एम्, सी एम् , एम् पी ये  सब बड़े लोग हैं ,इनका भजन करो ,इनके आगे पीछे घुमो , और इनसे डरो भी, इन्हें वोट भी करो  ..इनकी जितनी चापलूसी करोगे उतने  फायदे में रहोगे ... पर सालो के बाद एक केजरीवाल साहब आये हैं जो कह रहे हैं की नहीं चापलूसी मत करो बल्कि सही व्यक्ति को चुनो जो सरकार चलाने को किसी सम्राट के राज चलाने  जैसा न समझ कर जनता की सेवा माने , अगर तुम्हे लगता है की कोई ऐसा नहीं है जो जनता की सेवा करना चाहता है तो खुद आगे आओ ...केजरीवाल ने सबसे अधिक आम आदमी की चुनाव लड़ने का मौका दिया है ..केजरीवाल सोते लोगो को  जगाने की कोशिश तो कर ही रहा है वो हमे सोचने पर मजबूर भी कर रहा है की नहीं जैसा हम सोचते है की कुछ नहीं हो सकता ..ऐसा ही होता आया है ऐसा ही होगा ,ये सब गलत है ..... वर्षो से चले आ रहे समाज  के नियम समाज के द्वारा बदले भी जा सकते हैं ..केजरीवाल के लाल बत्ती और सी एम् बंगला ठुकरा देने के बाद अब दुसरे मुख्यमंत्री भी अपनी कारो का  काफिला और बड़ा करने में कतरायेंगे , अब वो भी अपने हर छोटे बड़े मंत्री को बड़े बड़े बंगले और नौकर  चाकर देने में कुछ तो परहेज करंगे ही....यहीं से बदलाव सकता है , दिल्ली से.......

कुछ लोग कहते रहेंगे की आप ने कांग्रेस से समर्थन लेकर ये साबित कर दिया है की वो सत्ता की भूखे हैं पर ये वो ही लोग सोच सकते हैं जो सरकार को राज चलाने और दबंगई करने जैसा समझते हैं न की जनता की सेवा जैसा क्यूंकि जनता की सेवा का मौका तो यमराज से भी मिले तो क्या बुरा है हाँ दबंगई का मौका इन्द्रदेव भी दे तो मना कर देना चाहिए ....

भविष्य में पता नहीं क्या हो पर केजरीवाल जो सवाल उठा रहे हैं वो अच्छे हैं !