Monday, December 1, 2014

विवाह-प्रेम-भारत

सुना  है मैंने की राधा जी  का नाम श्रीमद्भागवत कथा में एक बार आता है और किसी भी दुसरे हिन्दू ग्रन्थ में कहीं नहीं आता ! इसकी वजह भी सुनी की राधा जी कृष्ण के साथ इतनी एक हो गयी थी की अलग से नाम की जरूरत ही नहीं थी ..जब कृष्ण कहा जा रहा हो तो राधा भी उसीमे शामिल हैं ... हम हिन्दू  भी कृष्ण के  साथ राधा को ही पूजते हैं उनकी सोलह हज़ार रानीओ में से किसी को भी नहीं ..... राधा का विवाह कृष्ण से नहीं हुआ और कृष्ण का विवाह राधा से नहीं हुआ .....पर इस प्रेम को हिन्दुओ का विवाह से कहीं अधिक सम्मान है, जिन्होंने इस सरल बात को समझा होगा वो सचमुच खुद भी कितने सरल रहे होंगे ....
पर आज के लोग सरल नहीं हैं .. वो राधा को पूजने को तैयार हैं ..राधा के आगे झोली फ़ैलाने को भी तैयार हैं पर उन्हें तलाश रुकमनी की ही हैं !  कुछ समय से ऐसा लग रहा है की भारत एक शादी प्रधान देश है! यहाँ माता पिता के लिए बच्चो  शादी सबसे महत्वपूर्ण और  समाज में इज्ज़त  से जुडा सबसे महत्वपूर्ण  विषय हो गया है ! मैंने आज तक नहीं सुना की किसी के भाइयो ..या पिता ने ही उसे इसलिए मार डाला की उसने चोरी की ..या डकैती की ..या किसी की हत्या ही कर दी हो ! पर ऐसा बहुत सुना है की किसी के अपने सगे रिश्तेदारों ने ही उसे इसलिए  मार दिया की उसने किसी से प्रेम कर लिया!  आपने कोई भ्रष्टाचार का काम कर दिया है तो कोई बात नहीं आपके घर वाले आपके खिलाफ कोर्ट नहीं जायेंगे , आपने लोगो का शोषण कर रुपया इकठ्ठा किया है तो भी कोई बात नहीं आपका समाज आपके रूपए के लिए  आपको  सलाम ही करेगा ! पर कहीं आपने कोई प्रेम  कर लिया तो जरा सावधान रहे ..सब आपके खिलाफ हो सकते हैं ..राधा के भक्तो के देश में राधा दूंदना या या राधा हो जाना दोनों ही राधा के भक्तो को सिरे से अस्वीकार  है !
शादी प्रधान देश में समाज के हिसाब से शादी करना जरूरी है,  अगर आपको कोई ऐसा मिलता हैं जो आपको खुशी दे जिसके लिए आप राधा की तरह  खुद के अस्तित्व को ख़त्म कर उसीमे शामिल हो जाने को तैयार हों ... पर  वो समाज के बिना किसी मतलब के फर्जी नियमो (जैसे जाती ,रुतबा ) के मानक में सही  नहीं बैठता हो , तो सारा समाज आपके छोड़ देने के लिए तुरंत तैयार हो जाएगा मानो  की परीक्षा ले रहा हो की जाओ आब उसीके रहो ..बाकी समाज से क्या मतलब ?
और अगर आपको अभी कोई ऐसा न मिला हो जीससे आप ऐसा प्रेम कर सके की जिसमे सिर्फ देना ही देना  हो ..मांग कुछ भी  नहीं.. ऐसा प्रेम जो बस देने में खुश है जिसे कुछ लेने का ख्याल भी नहीं  ..जो अपने अस्तित्व को मिटा देने को तैयार  है ...तो भी तथाकथित राधा भक्त समाज यही मानता है की कोई भी दो लोग....जी हाँ कोई भी दो लोग १० दिन साथ रहेंगे तो प्रेम होगा ही !. बड़ी अजीब बात है ये और दिल में सब जानतें की ये पागलपन वाली बात ही होगी की कोई भी दो लोग १० दिन साथ रहेंगे तो प्रेम होगा ही ! पर यही करते आये हैं समाज वाले, की किन्ही भी  दो लोगो को साथ रख दो बस वो  समाज के  बेमतलब और बिना सिर  पैर के नियमो में सही बैठते हो ! इसके खतरनाक  परिणाम भी हुए हैं , जितनी असहजता भारत के परिवारों में है उतनी कही भी नहीं ...यहाँ के  जोड़े आपस में खुद को कभी समझ नहीं पाते , जीवन जीते नहीं बस गुजारते हैं ! अधिकतर घर ऐसे ही हैं की जब तक पुरुष घर के बाहर होता है घर में एक आजादी और चैन महसूस होता है स्त्री खुद को सहज महसूस करती है , और पुरुष के के घर में आते ही असहजता और औपचारिकताये घर को तनाव पूर्ण कर देती है यही बात पुरुष के लिए घर के बाहर सही है वो घर के बाहर ज्यादा सहज है !.. सभी दो लोगो को साथ रख देने के परिणाम जानते है पर अपनी संतानों  से यही चाहते हैं की वो भी ऐसी ही रहे !
भारत में न किसी बॉस को ऐसा मुलाजिम पसंद है की जिसके पार विचारशक्ति हो ..जो सोच सकता हो ,सवाल खड़े कर सकता हो और न ही किसी परिवार के मुखिया को ही ऐसा सदस्य पसंद होता हे जिसके पास सवाल हो ..सबकी ख्वाइश है ऐसा व्यक्ति जो सिर्फ अनुशरण करे ! कहा है इसके साथ रहो तो रहो ..नहीं पसंद क्यूं नहीं पसंद ..क्या ख़राब है ? बड़ी नौकरी वाली/वाला  चाहिए ..नौकरी से क्या होता है ? असली बात  तो संस्कार है फिर सुन्दर भी तो है ही ! अरे सुन्दर चाहिए ..तो सुन्दरता से क्या होता है ..उसकी नौकरी देखो कितने रूपए हैं उसके पास !  ..रूपए ,नौकरी ,रुतबा  यही सब जो दीखता है वही समझ में आता है समाज  को ..प्रेम ,भावनाए , विचार , आपसी समझ जो दिखती नहीं वो समाज समझ में भी नहीं आती ! समाज लेन देन , नफा नुकसान के तराजू में तौल कर दो लोगो को साथ मिला उन्हें ये आदेश देते रहना चाहता है की वो प्रेम करें पर प्रेम की तो परिभाषा ही ऐसी है  की आप जिस प्रेम  में गिरे उसमे सच्चाई तभी होती है की  अगर ये आपने खुद से किया ही नहीं,कब हुआ आपको बिलकुल पता भी नहीं, न आपने प्रेम  के होने जाने के लिए कोई कोशिश की और न कोई व्यवस्था और न कोई कृत्य। अरे आपने इस तरफ जरा विचार भी नही किया, बस नज़रे मिली कुछ हुआ जिसमे आप कुछ भी करने वाले नहीं बने, बस बिना प्रयास ऐसे ही गिर पड़े। यहीं तक और यही प्रेम  सच है।
इसके अलावा जो भी है वो झूठ का अभ्यास है। समाज झूठ का अभ्यास कराते रहना चाहता है ! उसे इसीमे सुरक्षा दिखती है , क्यूंकि प्रेम जरा अस्थायी है , ये गुलाब का फूल है आज है  कल नहीं भी हो सकता है ! आज आपके साथ है कल किसी और से भी हो सकता हैं | इसिलए समाज ने स्थायी चीज़ की व्यवश्था की है शादी | प्रेम न रहे ..जीवन में आनंन्द न रहे फिर भी शादी तो रहेगी ही ..कागज के फूल की तरह है कोई खुशबु न हो पर जिन्दा रहेगा हमेशा ! पर इस व्यवश्था में किसी का किसी के लिए कोई समर्पण नहीं  है बस परतंत्रता है ..कोई सिर्फ मिट कर राजी नहीं है वो समझौता चाहता है ..ये समझौते एक परतंत्रता को जन्म देते है और परतंत्रता गुस्से को ..भारतीय समाज के अधिकतर घर इस गुस्से से भरे हुए हैं ! फिर मेरी बुद्धि में ये समझ नहीं पड़ता की कैसे कोई नारी उस पुरुष को प्रेम कर सकती है की जो उसकी स्वतंत्रता ही छीन ले? स्त्री की स्वतंत्रता अपने माता पिता के घर को अपना घर कहने की ,स्त्री की स्वतंत्रता पुरुष के माता पिता की सेवक बनने से इंकार करने की , स्त्री की स्वतंत्रता फिर किसी और पुरुष से प्रेम करने की , स्त्री की स्वतंत्रता अपने सभी निर्णय पूरी स्वतंत्रता से लेने की...
इतनी परतंत्रताओ में भी कोई किसी को कैसे प्रेम दे सकता है? समाज ने शादी बना कर उसके मानक इतने अधिक ऊपर कर दिए , की उन्हें पूरा किया जाना असंभव ही है  | यही व्यव्श्था के बुरी तरह विफल होने का कारण भी है ! दो लोग जो लालच में हैं  ..आराम  के लालच में , वासनाओ के लालच में , रूपए के लालच में ..जो इर्ष्या और अभिमान से भरे हुए हैं उन्हें समाज एक साथ रख देता है फिर वो प्रेम का अभिनय करते हैं ..एक दुसरे से प्रेम की उम्मीद करते हैं , प्रेम देता कोई नहीं हैं क्यूंकि प्रेम है ही नहीं देने के लिए , वो  फिर भी प्रेम मिलने की उम्मीद करते हैं और शादी जंग जैसी हो जाती है ,जंग अपनी बात ऊपर रखने की |
सभी सब समझ सकते  है, सभी रुकमनी को छोड़ राधा को पूजते है   पर फिर भी  समाज की  ऐसी व्यवस्था है की घर वाले आपके चोर निकल जाने , या एग्जाम में फ़ैल हो जाने , या नौकरी नहीं लग पाने  पर भी ऐसे दुःख नही मानते जितना उनकी पसंद की लड़की/लड़के को मना  कर देने में गम और गुस्सा मनाते हैं ! 

 अभी हम बस इंतज़ार ही कर सकते हैं उस स्वतंत्र व्यवस्था  का जब शादी की व्यवश्था ख़त्म कर सिर्फ  प्रेम का राज हो !



No comments:

Post a Comment